Gumla News: जब नशे ने बिगाड़ा गांव का माहौल, तो ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान, पुलिस से लगाई गुहार

गांव में नशाखोरी और चोरी की बढ़ती घटनाओं से चिंतित ग्रामीणों ने पुलिस से ठोस कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने नशे के कारोबार और सेवन पर रोक लगाने तथा युवाओं को बचाने का संकल्प लिया है।

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

गुमला. गांव में बढ़ती नशाखोरी और चोरी की समस्या से चिंतित ग्रामीणों ने इस पर रोक लगाने का निर्णय लिया है. साथ ही इसकी मांग को लेकर पुलिस प्रशासन का ध्यान भी आकृष्ट कराया है.

थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन, कार्रवाई की मांग

इस संबंध में समाजसेवी दिनेश साहू ने कहा है कि थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर नशे के कारोबार और सेवन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गयी है. गांव में नशे का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है. विशेष रूप से युवा वर्ग इसकी चपेट में आ रहे हैं.

नशे से युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा असर

नशे के कारण युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है तथा सामाजिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि नशे की लत के कारण कई परिवार परेशान हैं और अपराध की घटनाओं में भी बढ़ोतरी की आशंका बनी रहती है.

नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग

ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. साथ ही नशे का सेवन करने वाले युवाओं को जागरूक कर उन्हें इससे दूर करने के लिए अभियान चलाया जाये.

नियमित गश्त बढ़ाने की अपील

ग्रामीणों ने पुलिस से नियमित रूप से गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की भी मांग की है. दिनेश साहू ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस के साथ आम लोगों की सहभागिता भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता को कोर्ट में गवाही नहीं देने की धमकी, DGP से मांगी सुरक्षा

नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग करेंगे ग्रामीण

ग्रामीण नशे के खिलाफ अभियान में प्रशासन का सहयोग करने के लिए तैयार हैं. उनका कहना है कि समय रहते नशाखोरी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो इसका असर आने वाली पीढ़ी पर गंभीर रूप से पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: ‘आपकी समस्याएं, मेरी समस्याएं’, गुमला के 5 मुखियाओं से बोले सांसद सुखदेव भगत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

अपूर्व कुमार शुक्ला युवा पत्रकार हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय,पलामू से बैचलर इन बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता से पहले वे करीब एक दशक तक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े रहे, इस दौरान भारतीय और विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत विषयों का गहन अध्ययन किया. पत्रकारिता की शुरुआत खबर मंत्र संस्थान में रिपोर्टर के रूप में की, जहां झारखंड के प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्ट के साक्षात्कार किए. वर्तमान में प्रभात खबर में खबर लेखन और संपादन से जुड़े हैं. उनकी पत्रकारिता जनसरोकार, तथ्यपरकता और मुद्दों की गहराई पर केंद्रित है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >