मजदूर दिवस पर मजदूरों ने निकाली रैली
मजदूर दिवस पर मजदूरों ने निकाली रैली
गुमला. मजदूर दिवस पर राष्ट्रीय मजदूर संघ व झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन के बैनर तले मजदूर संघ के अध्यक्ष मोहन उरांव व प्रतिमा महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष देवकी देवी के नेतृत्व में रैली निकाली गयी. रैली पालकोट रोड से शुरू होकर टावर चौक, मेन रोड, पटेल चौक व जशपुर रोड होते हुए श्रम विभाग कार्यालय पहुंच सभा में तब्दील हो गयी. सभा में वक्ताओं ने अपने हक व अधिकार के लिए आवाज बुलंद किया. मौके पर पदन उरांव, विजय उरांव, सोहराई उरांव, सुकरा उरांव, देवनाथ झोरा, रामदेव महतो, सुलंती देवी, दिलो उरांव, प्यारी देवी, हेमंत कुमार, बंशीधर प्रधान, विनोद टोप्पो, जयराम पन्ना, कमला लोहरा आदि मौजूद थे.
मजदूरों को किया गया जागरूक
गुमला. मजदूर दिवस पर शहर के पालकोट रोड स्थित अरविंद टीवीएस शोरूम के समीप मजदूर संघ सीएफटीयूआइ की गुमला जिला एवं झारखंड प्रदेश टीम द्वारा धूमधाम से मजदूर दिवस कार्यक्रम हुआ. प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन खान ने कहा कि गुमला व झारखंड के मजदूरों का पलायन, दूसरे राज्यों में रहस्यमय ढंग से लापता होना तथा संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी मजदूरों की मौत एक गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि इस दिशा में जिला प्रशासन, राज्य सरकार और केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह. प्रदेश कोऑर्डिनेटर बब्लू सिंह, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष शिवकांत पांडेय, उपाध्यक्ष रज्जाक बक्स, गुमला जिला संरक्षक अरविंद कच्छप, जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार वर्मा, महिला विंग अध्यक्ष सुनीता कुमारी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी एवं नगर अध्यक्ष जावेद आलम आदि उपस्थित थे.