डायन बिसाही में महिला की हत्या, शव को पहाड़ से नीचे फेंका

बैल मरने पर एक परिवार अंधविश्वास में आ गया था.

बैल मरने पर एक परिवार अंधविश्वास में आ गया था.

प्रतिनिधि, गुमला

गुमला जिले के धीनगांव रूगड़ीटोली गांव में 45 वर्षीय मांगी देवी की हत्या ने समाज को झकझोर दिया है. परिजनों के अनुसार, मांगी देवी पर लंबे समय से डायन-बिसाही का आरोप लगाया जाता था. 24 मार्च को वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गयी. पति जोगी खड़िया अपने बच्चों के साथ रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गये थे. 27 मार्च को लौटने पर मांगी देवी घर पर नहीं मिलीं. 28 मार्च की शाम उनके पुत्र विकास खड़िया ने करमटोंगरी पहाड़ के पास मां का शव देखा और पुलिस को सूचना दी.

परिजनों का आरोप है कि गांव के ही सोमरा खड़िया ने अपने बैल की मौत का कारण मांगी देवी को ठहराया था और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी. बताया गया कि पहले मृतका के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया, फिर गला दबाकर हत्या की गयी और सबूत मिटाने के लिए शव को पहाड़ से नीचे फेंक दिया गया. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >