बाइक की टक्कर से महिला की मौत

सड़क दुर्घटना

बिशुनपुर.

थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ के समीप तुमसे गांव निवासी वृद्ध शनिचरिया देवी (58) को बाइक सवार ने धक्का मार दिया, जिससे वृद्धा शनिचरिया देवी का दायां पैर टूट गया. साथ ही सिर में गंभीर चोट लगी. घटना के बाद बाइक सवार ने वृद्धा को बेहोशी अवस्था में टेंपो में उठा कर सीएचसी बिशुनपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर गुमला रेफर कर दिया. परंतु सदर अस्पताल गुमला ले जाने के क्रम में वृद्ध महिला की मौत हो गयी. इसके बाद परिजन उसे अपने घर ले गये. घटना के संबंध में शनिचरिया का बेटा मुन्ना लोहरा ने बताया कि मैं व मेरी मां, मेरी पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लेकर आये थे, जहां से वह पैसा निकालने के लिए बैंक गयी थी. परंतु बैंक बंद होने के बाद वह लौट रही थी, तभी बाजारटांड़ के समीप सड़क पार करने के दौरान तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया. इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >