गुमला. गुमला शहरी क्षेत्र के बड़ाइक मुहल्ला स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री में एक महिला से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद बबलू पेंटर महिला को सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक महिला मजदूरी का काम करती है. आइसक्रीम फैक्ट्री में छोटू नामक व्यक्ति पिछले दिनों सिलम मेला में तर्री बरटोली निवासी 45 वर्षीय हैरिएक एक्का को काम करने ले गया था. मंगलवार की सुबह नौ बजे महिला अपने द्वारा किये गये काम की मजदूरी मांगने छोटू के पास आइसक्रीम फैक्ट्री पहुंची, जहां महिला ने छोटू से पैसे की मांग की. इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और छोटू ने लकड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गयी. इसके बाद उसे सदर अस्पताल गुमला लाया गया. घटना की सूचना पर गुमला थाना के एसआइ निधि गुप्ता सदर अस्पताल पहुंच घायल महिला का फर्द बयान दर्ज किया. पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गयी है.
मजदूरी मांगने पर महिला से की मारपीट, इलाजरत
घायल महिला का फर्द बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
