मकान निर्माण विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, भर्ती

मकान निर्माण विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, भर्ती

गुमला. ग्राम चेटर की रहने वाली 35 वर्षीय राधिका कच्छप ने मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में अपनी पड़ोसी ममता उरांव पर लोहे की रड से जानलेवा हमला कर दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों के बीच मकान बनाने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. इस बात को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि राधिका कच्छप ने गुस्से में आकर पास में पड़ी लोहे की रड उठायी और ममता उरांव के सिर पर वार कर दिया. रड के प्रहार से ममता का सिर बुरी तरह फट गया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल ममता को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों के अनुसार उसके सिर में गंभीर चोट लगी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान की दीवार और जमीन की सीमा को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >