शहर के हर मुहल्लों का विकास करेंगे : ब्रिजिट

शहर के हर मुहल्लों का विकास करेंगे : ब्रिजिट

गुमला. नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार ब्रिजिट कांति टोप्पो ने शुक्रवार को गुमला शहर में कई स्थानों पर मुहल्लों के लोगों के साथ बैठक कर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की है. उन्होंने कहा कि उसका मकसद गुमला के हर मुहल्लों का विकास करना है. इसलिए वह अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही है. हमारा शहर एक सुंदर और ऐतिहासिक शहर है. लेकिन हमें इसके विकास के लिए अभी भी बहुत कुछ करना है. हमारे शहर में साफ-सफाई की समस्या है, जिसे हमें जल्द से जल्द हल करना होगा. हमारे शहर में यातायात की समस्या है, जिसे हमें सुधारना होगा. हमारे शहर में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना होगा. हमारे शहर में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना होगा. कहा कि हम अपने शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे. हम अपने शहर को एक सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए काम करेंगे.

ललिता गुप्ता ने चलाया जनसंपर्क अभियान

गुमला. वार्ड संख्या 20 से पार्षद प्रत्याशी सह निवर्तमान पार्षद ललिता गुप्ता ने अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ वार्ड के विभिन्न टोलों-मुहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान के क्रम में प्रत्याशी ललिता गुप्ता ने वोटरों से घर-घर जाकर मुलाकात कर वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए अपने चुनाव चिह्न मोतियों का हार क्रम संख्या 04 में अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >