गुमला. गुमला लायंस क्लब ने ऑक्सफोर्ड स्कूल में बच्चों में बढ़ते तनाव पर कार्यक्रम आयोजित किया. अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा कि बच्चों में बढ़ते मोबाइल के इस्तेमाल के कारण तनाव बढ़ रहा है. इस पर बच्चे और अभिभावक दोनों को सोचना पड़ेगा. लायंस रिजनल चेयरपर्सन अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि बच्चे अपनी उम्र के हिसाब से अपना ध्यान पढ़ाई, खेलकूद और अपने उद्देश्य के प्रति ज्यादा समय दें, तो तनाव कम होगा. समय पर सोना व सुबह को उठना आपके दिमाग को संतुलित बनायेगा. पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा आदमी के जीवन में तनाव होने के कारण कई कारण हो सकते हैं. सचिव योगेंद्र प्रसाद प्रसाद साहू ने कहा चिंता करने से मानसिक तनाव बढ़ता है. आज गुमला में पढ़ने वाले नौजवान बच्चों में नशापान की आदत दिनों दिन बढ़ रही है. इससे गुमला के कई परिवार तनाव में बढ़ रहा हैं. इस पर जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए. स्कूल के एचएम राजेंद्र लाल ने बच्चों के अच्छे संस्कार और बच्चों के कर्तव्य के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला. पूर्व अध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता ने कहा हम अपने वास्तविक जीवन से भटक रहे हैं, जिस पर ध्यान देने की जरूरत है. बच्चे जो विद्या ग्रहण कर रहे हैं. वह समय के अनुसार पढ़ाई लिखाई और सोना उठना और समय से भोजन करें, तो तनाव से बचा जा सकता है. मौके पर राजकुमार लाल, अधिकारी, शिव कुमार लाल, रीता लाल व स्कूल के निर्देशक संजीव गुप्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
