गुमला में आधार-पैन की जानकारी मांगने पहुंचा अंजान युवक, मुखिया ने किया सतर्क

गुमला के वृंदा पंचायत में आधार और पैन कार्ड की जानकारी मांगने वाले संदिग्ध युवक से हड़कंप. मुखिया ने लोगों से निजी दस्तावेज साझा न करने की अपील की है.

गुमला: वृंदा पंचायत क्षेत्र में एक अंजान युवक द्वारा युवाओं से आधार कार्ड और पैन कार्ड से जुड़ी जानकारी मांगने का मामला सामने आया है. इसके बाद युवक कुछ युवाओं के साथ मुखिया के आवास पर पहुंचा और एक फॉर्म पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाने लगा. युवक ने दावा किया कि युवाओं को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया की जा रही है. संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पंचायत में चिंता का माहौल है.

दूसरे पंचायत के मुखिया से भी नहीं मिली जानकारी

मुखिया सत्यवती देवी ने बताया कि अंजान युवक पंचायत क्षेत्र में आया और गांव के युवाओं से आधार कार्ड एवं पैन कार्ड के नंबर मांगने लगा. बाद में वह कुछ युवाओं के साथ उनके आवास पर पहुंचा और एक फॉर्म पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगा. युवक की गतिविधियों पर संदेह होने पर मुखिया ने दूसरे पंचायत के मुखिया से संपर्क कर इस संबंध में जानकारी ली. वहां से भी ऐसी किसी योजना या प्रक्रिया की जानकारी नहीं मिली. इसके बाद मुखिया ने गुमला बीडीओ से फोन पर संपर्क कर मामले की जानकारी दी.

ये भी पढ़ें- गुमला में 2503 शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को 3 दिन में प्रोफाइल अपडेट करने का निर्देश

BDO और DC ने योजना की जानकारी से किया इनकार

मुखिया के अनुसार, बीडीओ ने भी ऐसी किसी योजना या प्रक्रिया की जानकारी होने से इनकार किया और पंचायतवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी. युवक द्वारा उपायुक्त की अनुशंसा का हवाला दिये जाने पर मुखिया ने उपायुक्त से भी फोन पर संपर्क किया. उपायुक्त ने भी इस तरह की किसी योजना या प्रक्रिया की जानकारी होने से इनकार किया.

निजी दस्तावेज और OTP साझा नहीं करने की अपील

मुखिया सत्यवती देवी ने पंचायतवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि किसी भी अंजान व्यक्ति के कहने पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी, ओटीपी या अन्य निजी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करायें. किसी फॉर्म पर हस्ताक्षर करने से पहले संबंधित विभाग या अधिकारी से उसकी पुष्टि जरूर करें. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी योजना, अधिकारी की अनुशंसा या किसी संस्था के नाम पर निजी जानकारी मांगता है, तो पहले उसकी वास्तविकता की जांच कर लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- अक्टूबर में जिले में लगेगी विज्ञान प्रदर्शनी, जल और जीवन पर रहेगा फोकस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >