बसिया (गुमला): प्रखंड सभागार में बीपीओ अनुपम कुमार की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक एवं सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों की मासिक गुरुगोष्ठी आयोजित की गई. बैठक में विद्यालयों में चल रहे विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया.
अपार आइडी से लेकर विद्यालय प्रोफाइल तक की समीक्षा
बैठक में अपार आईडी, स्पिलिट सिलेबस, विद्यालय प्रोफाइल, शिक्षक प्रोफाइल, ईपीजीपीएसएचवीआर, सावित्रीबाई फुले योजना, ई-कल्याण छात्रवृत्ति, पोशाक योजना तथा ई-विद्या वाहिनी से संबंधित रेल टेस्ट समेत विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. इसके अलावा विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई.
ये भी पढ़ें- गुमला में आधार-पैन की जानकारी मांगने पहुंचा अंजान युवक, मुखिया ने किया सतर्क
एक सप्ताह में सभी इंडिकेटर पूरा करने का निर्देश
बीपीओ अनुपम कुमार ने विद्यालय प्रधानों को सभी लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति से संबंधित एसएमएस प्रतिदिन भेजने को कहा गया. उन्होंने सभी शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर सभी इंडिकेटर का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. बीपीओ ने कहा कि विद्यालय स्तर पर निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा कराने की जिम्मेदारी संबंधित शिक्षकों और विद्यालय प्रधानों की होगी. कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित विद्यालय के प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
लापरवाही पर वेतन स्थगित करने की चेतावनी
बीपीओ ने स्पष्ट कहा कि विभागीय निर्देशों के अनुपालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं किया गया, तो संबंधित विद्यालय के प्रभारी का वेतन स्थगित करने के लिए वरीय पदाधिकारी को पत्र भेजा जायेगा. उन्होंने सभी विद्यालय प्रधानों से समय पर कार्य पूरा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा.
ये भी पढ़ें- गुमला में 2503 शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को 3 दिन में प्रोफाइल अपडेट करने का निर्देश
