दो लोगों ने की आत्महत्या, बच्चे की डूबने से मौत

दो लोगों ने की आत्महत्या, बच्चे की डूबने से मौत

गुमला. गुमला जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी. इसमें दो लोगों ने आत्महत्या की, जबकि एक बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. तीनों मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. पहली घटना में सदर थाना क्षेत्र मुरकुंडा कोलंबी निवासी 35 वर्षीय नवीन कुमार अपने घर की छत में रस्सी के सहारे मंगलवार की रात सात बजे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली, जिसका बुधवार की दोपहर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया. भाई नायमन खड़िया ने बताया कि कुछ दिनों से मृतक नवीन की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, जिससे मंगलवार की रात को अपने घर के अंदर दरवाजा बंद कर लिया और रस्सी के सहारे फांसी लगा ली. काफी देर होने के बाद उसकी पत्नी द्वारा जानकारी दी गयी, तो हमलोगों ने घर का दरवाजा थोड़ा अंदर देखा तो फांसी पर लटके हुए हैं. उसे उतार कर थाना को खबर कर दी गयी. मृतक की एक बूढ़ी मां, पत्नी सामेत आठ साल का बच्चा है. घर में अकेले खेती-बारी कर कमाने खाने वाला व्यक्ति था. इस घटना से उसके घर में आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है. दूसरी घटना गुमला सदर थाना क्षेत्र के पुग्गू ढौठाटोली की है. गांव की 45 वर्षीय कल्पना केरकेट्टा अपने घर में दरवाजा बंद कर बुधवार की सुबह 7:30 बजे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. कुछ देर बाद पति व बेटा द्वारा दरवाजा खुलवाने पर नहीं खोला, जिसे पति द्वारा कुंडी उखाड़ कर अंदर प्रवेश किया, जहां रस्सी के सहारे पत्नी को फांसी पर झूलता देखा. यह देख पड़ोसी को खबर करते हुए गुमला थाना को खबर कर दी गयी. गुमला थाना के एएसआइ अखिलेश ठाकुर ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कर शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार पति व बच्चों द्वारा पैसे की मांग को लेकर घर में आपसी विवाद हुआ था. तीसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के छोटा अंबवा गांव की है. गांव के कलाम अंसारी के पुत्र आठ वर्षीय हफाज अंसारी की तालाब में डूबने से मौत हो गयी, जिसे परिजन द्वारा थाना को सूचना करते हुए बुधवार दिन को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. जानकारी के अनुसार हफाज अंसारी अपनी नानी के घर करकरी गया हुआ था, जहां मंगलवार दोपहर को अपने मामा के साथ तालाब में नहाने गया हुआ था, जहां तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >