टुकटुक पलटा, तीन लोग घायल

टुकटुक पलटा, तीन लोग घायल

गुमला. सोसो मोड़ के समीप गुरुवार को अनियंत्रित टुकटुक (ऑटो) के पलटने से उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में रायडीह के कटकायां मांझाटोली निवासी 35 वर्षीय सुबोध एक्का, 26 वर्षीय शिल्पा एक्का और 30 वर्षीय संजना एक्का शामिल हैं. तीनों ग्रामीण अपना गैस चूल्हा बनवाने के लिए चंदाली गये थे. वापस लौटने के क्रम में सोसो मोड़ के पास उनका टुकटुक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल

गुमला. रायडीह प्रखंड के सुरसांग में जरजट्टा गांव के रहने वाले तीन युवक एक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में 30 वर्षीय घुरना उरांव, 18 वर्षीय अमित खड़िया और 25 वर्षीय सुलेंद्र उरांव शामिल हैं. तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपना मोबाइल बनवाने के लिए बिरकेरा गये थे, वहां से वापस घर लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ. महुवाटोली ढलान के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी, जिससे तीनों सड़क पर गिर कर घायल हो गये.

तीन फरार वारंटी गिरफ्तार, जेल

गुमला. सदर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चला कर तीनों आरोपियों को पकड़ा. जेल भेजे गये आरोपियों में कसीरा गांव निवासी बलदेव साहू, कुंबाटोली निवासी भुनेश्वर चीक बड़ाइक तथा चेटर गांव निवासी श्रीराम सिंह शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >