चैनपुर. इस्टर संडे की पूर्व संध्या पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं और इस्टर जागरण का आयोजन किया गया. संत जॉन चर्च चैनपुर, कटकाही, नवाटोली, केडेंग व टोंगों चर्च में इस्टर की पूर्व संध्या शनिवार को विशेष मिस्सा अर्पित किया गया. मिस्सा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. संत जॉन चर्च में मुख्य अनुष्ठाता डीन फादर जेभिरियानुस किंडो एवं सह अनुष्ठाता फादर राजेंद्र तिर्की व फादर अगस्त एक्का ने मिस्सा अर्पित किया. अनुष्ठान में कई पुरोहित शामिल रहे. मौके पर डीन जेभिरियानुस किंडो ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु ने अपने प्रेम, त्याग और बलिदान से हमें यह सिखाया कि सच्चा जीवन सेवा, क्षमा और करुणा में निहित है. इस्टर हमें यह संदेश देता है कि चाहे परिस्थितियों कितनी भी कठिन क्यों ना हो ईश्वर की कृपा से हर अंधकार के बाद नया सवेरा अवश्य आता है. वहीं इस्टर के दौरान यीशु के पुनरुत्थान की याद में चर्चों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गयी.
सच्चा जीवन सेवा, क्षमा और करुणा में निहित है : फादर जेभिरियानुस
सच्चा जीवन सेवा, क्षमा और करुणा में निहित है : फादर जेभिरियानुस
