स्वास्थ्य जांच शिविर के तैयारियों की समीक्षा की गयी

स्वास्थ्य जांच शिविर के तैयारियों की समीक्षा की गयी

गुमला. भारत विकास परिषद गुमला की बैठक होटल बिंदेश के सभाकक्ष में परिषद के जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी नौ अप्रैल को जिला अंतर्गत रायडीह प्रखंड के जमगाई ग्राम में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर के तैयारियों की समीक्षा की गयी. जिलाध्यक्ष द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उक्त स्वास्थ्य जांच शिविर में सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ जांच कर जरुरत के मुताबिक रोगियों को निःशुल्क दवा मुहैया करायी जायेगी. बैठक में रमंत आशीष के द्वारा परिषद की सदस्यता ग्रहण किये जाने पर उपस्थित सदस्यों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया. मौके पर संरक्षक निर्मल कुमार गोयल, सचिव राकेश कुमार वर्मा, विनय अखौरी, संचित सिंह, रितेश कुमार, सरजु प्रसाद साहू, शशि रंजन, अजीत कुमार सिंह, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी द्वारिका मिश्र सुमन सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >