छात्रा ताशा झा ने रक्षा राज्य मंत्री को पुस्तक भेंट की

ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित काव्य संग्रह कोदंड

ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित काव्य संग्रह कोदंड गुमला. डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला की कक्षा 12वीं की छात्रा सह 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला सीनियर विंग कैडेट सार्जेंट ताशा झा ने कविता संग्रह कोदंड लिखा है. रविवार को ताशा झा ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को अपनी कविता संग्रह कोदंड भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित इस संग्रह में ताशा झा ने नये भारत की तस्वीर उकेरी है, जो शक्ति और पराक्रम का प्रतीक है. कोदंड भगवान राम के अजेय धनुष का नाम है, जो शक्ति और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है. ताशा झा ने इस प्रतीक को नये भारत के विकास और शक्ति के रूप में प्रस्तुत किया है. रक्षा राज्य मंत्री ने एनसीसी कैडेट की इस पहल की काफी प्रशंसा की. यह काव्य संग्रह नये भारत, सशक्त एवं विकसित भारत के पुनीत संकल्प को समर्पित है. यह संग्रह देश की शक्ति और पराक्रम के प्रति जागरूक करता है और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है. पुस्तक की विषयवस्तु के बारे में जानकारी देते हुए ताशा ने कहा कि आज जब हम विकसित भारत की बात कर रहे हैं, तो चहुंमुखी सतत विकास पर भी ध्यान देना होगा. देश को आंतरिक और बाह्य दोनों तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन हम इनसे निबटने के लिए प्रतिबद्ध हैं. ऑपरेशन सिंदूर के सटीक और घातक प्रहार में कोदंड की ही छवि दिखायी देती है. पुस्तक में ऑपरेशन सिंदूर, मेरा देश बढ़ रहा है, ‘मतदान, ‘हम भारत की बेटियां हैं’, ‘प्रेरणा’, ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’, ‘पुनीत सागर अभियान’, ‘वीरगाथा’, ‘परीक्षा पे चर्चा’, ‘मेरी पहचान’, ‘चलो वन महोत्सव मनाएं हम’, ‘एक पेड़ मां के नाम’, ‘भारतीय सेना’ और ‘कोदंड’ शीर्षक कविताएं शामिल हैं. 46 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पीबी शर्मा ने सार्जेंट ताशा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >