सहिया, एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण

सीएचसी भरनो में स्वास्थ्य सर्वे अभियान को लेकर सहिया, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया.

भरनो : सीएचसी भरनो में स्वास्थ्य सर्वे अभियान को लेकर सहिया, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ सुषमा कुजूर ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सहिया साथियां घर-घर जायेंगी.

इस क्रम में 40 वर्ष से ऊपर के वैसे लोगों को चिह्नित किया जायेगा, जो टीबी, उच्च रक्तचाप, कैंसर, स्वास संबंधित बीमारी हृदय रोग, डायबिटीज, अत्यधिक मोटापा, लिवर संबंधित रोग से पीड़ित हैं. 18 जून से अभियान का प्रचार-प्रसार किया जायेगा.

वहीं 19 जून से 21 जून तक प्रखंड में सहिया द्वारा 40 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों की सूची फार्म ए में संधारित करनी है. मौके पर बीपीएम रवींद्र कुमार, पुनीत कुमार सहित चिकित्सक, एएनएम, सहिया व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >