बारिश ने छीना आशियाना, आर्थिक मदद के लिए पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

गुमला के पालकोट में भारी बारिश के कारण एक गरीब परिवार का खपरैल मकान गिर गया. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है.

गुमला: लगातार हो रही भारी बारिश अब ग्रामीण इलाकों में लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगी है. पालकोट प्रखंड के टैंगरिया कोनसलता गांव निवासी अभिमन्यु प्रसाद का खपरैल मकान बारिश के कारण गिर गया. मकान के क्षतिग्रस्त होने से परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है.

अभिमन्यु प्रसाद आर्थिक रूप से कमजोर हैं. घर गिरने के बाद परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल परिवार के सामने सुरक्षित ठिकाने की समस्या बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X हैंडल पर केस दर्ज, रांची पुलिस ने मांगी यूजर की जानकारी

प्रखंड प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार

मकान गिरने की घटना के बाद अभिमन्यु प्रसाद ने प्रखंड प्रशासन से मामले की जांच कराने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द मदद उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है. पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगा, ताकि बारिश के इस मौसम में परिवार को सुरक्षित आश्रय मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >