उदघाटन मैच में थंडर बर्ड ने टीसीसी जूनियर को हराया

नाइट क्रिकेट कार्निवल प्रतियोगिता शुरू

गुमला. शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम गुमला में स्व अशोक वर्मा की स्मृति में आयोजित नाइट क्रिकेट कार्निवल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रतियोगिता का उदघाटन मैच थंडर बर्ड बनाम टीसीसी जूनियर के बीच खेला गया, जिसमें थंडर बर्ड की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाये, जिसमें कुंदन ने 30 व सुनील ने 20 रन का योगदान दिया. जवाबी पारी खेलने उतरी टीसीसी जूनियर की टीम 32 रन ही बना सकी. दूसरा मुकाबला ड्रीम वॉरियर्स व सदर 11 के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्रीम वॉरियर्स की टीम ने आठ ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाये, जिसमें संजीव ने 68 व रौनक ने 32 रनों की पारी खेली. जवाबी पारी खेलने उतरी सदर 11 की टीम 7.3 ओवर में 28 रन पर सिमट गयी. तीसरा मुकाबला थंडर बर्ड व ड्रीम वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें थंडर बर्ड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाये, जिसमें केतन ने सर्वाधिक 23 रन की पारी खेली. जवाबी पारी खेलने उतरी ड्रीम वॉरियर्स की टीम ने 6.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया. अतिथियों ने विजेता टीमों को सम्मानित किय गया. मौके पर बबलू वर्मा, जितेंद्र सिंह, शशि प्रिय बंटी, कुंदन रॉय, राजेश सिंह, संजय गुप्ता, ओम शंकर सिंह, लाल शेखर नाथ शाहदेव, मनोज चौधरी, पुनीत सोनी, सौरभ कुमार, मधुसूदन उरांव, ज्ञान प्रकाश, विनीत नाग, शशि रंजन, अमन आनंद, अनिकेत कुमार, शुभम नवल सिंह, कमल पठान, मनीष कुमार, अभय कुमार, गोलू, आतिश, आयुष राज, यमुना झा, गिरधर साहू, आदर्श कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >