डुमरी के जंगल में तीन जंगली हाथियों ने जमाया डेरा, ग्रामीणों में दहशत

गुमला के बेरी गांव के जंगल में तीन जंगली हाथियों के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वन विभाग ने लोगों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है.

डुमरी (गुमला): गुमला के डुमरी प्रखंड क्षेत्र के बेरी गांव स्थित सेमिनार जंगल में तीन जंगली हाथियों के डेरा जमाने से आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है. जंगल में हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग सतर्क हो गए हैं. रविवार को हाथियों को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण जंगल के आसपास पहुंच गए.

हालांकि, अब तक हाथियों ने आसपास के खेतों में लगी मक्का और धान की फसल को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन हाथियों के अचानक गांव या खेतों की ओर आने की आशंका से ग्रामीणों में डर बना हुआ है.

हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग की नजर

जंगली हाथियों के जंगल में मौजूद होने की सूचना के बाद वन विभाग उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है. विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है, ताकि हाथियों के कारण किसी तरह की अप्रिय घटना न हो.

ये भी पढ़ें- पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में नवाटोली ए की टीम बनी चैंपियन, खस्सी देकर किया गया सम्मानित

हाथियों के करीब नहीं जाने की अपील

वनपाल राजकुमार साहू ने ग्रामीणों से जंगली हाथियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में हाथियों को छेड़ने या उनके करीब जाने का प्रयास नहीं करें. हाथियों को देखने के लिए भीड़ लगाना भी बेहद खतरनाक हो सकता है.

उन्होंने कहा कि हाथी सामान्य स्थिति में शांत रहते हैं और आमतौर पर किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, लेकिन छेड़छाड़ करने या उन्हें घेरने की कोशिश करने पर वे आक्रामक हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में जान-माल की क्षति और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसलिए ग्रामीण हाथियों से दूरी बनाये रखें और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें.

ये भी पढ़ें- गुमला में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक होंगे 14 तरह के कार्यक्रम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >