भरनो. प्रखंड के कुम्हरों गांव में विगत कई माह से तीन अलग-अलग जगहों पर लगी तीन जलमीनार खराब है. किसी जलमीनार का बोरिंग धंस गया है तो किसी जलमीनार का मोटर खराब हो गया. मुख्यमंत्री नल जल योजना से कुम्हरों सरकारी स्कूल के समीप, प्रभात महली के घर के समीप व कांग्रेस नेता आशीषनाथ शाहदेव के घर के समीप शुद्ध पेयजल की सुविधा के लिए जलमीनार लगाया गया था. लेकिन इस भीषण गर्मी में तीनों जलमीनार खराब है. जलमीनार के खराब होने के कारण स्थानीय निवासियों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि ग्रामीणों द्वारा खराब जलमीनार की जानकारी पेयजल विभाग को दी है. लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण सरकार की महत्वकांक्षी नल जल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है. गांव के वार्ड सदस्य रामा उरांव, कमल उरांव, चमरू उरांव, महतो उरांव, प्रभात महली, बबलू बारला, अनिल उरांव सहित अन्य ग्रामीणों बताया कि जलमीनार खराब होने के बाद गांव में पेयजल की भारी किल्लत हो गयी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सभी खराब जलमीनार को ठीक करने की मांग की है.
कुम्हरो में तीन जलमीनार खराब, पेयजल की भारी किल्लत, विभाग मौन
कुम्हरो में तीन जलमीनार खराब, पेयजल की भारी किल्लत, विभाग मौन
