सड़क हादसे में तीन घायल

रेड़वा पुल के समीप घटी घटना

सिसई.

रेड़वा पुल के समीप सोमवार को भरनो थाना के करोंदाजोर गांव निवासी बुधु उरांव, शिवा बड़ाइक व नेहा कुमारी अनियंत्रित बाइक से गिर कर घायल हो गये. घटना के बाद नेहा को घायल अवस्था में उसके अन्य साथियों ने दूसरी बाइक से इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गये. वहीं राहगीरों ने एंबुलेंस बुला कर बुधु व शिवा को इलाज के लिए गुमला भेजा. बुधु का घुटना टूट गया है. साथ ही तीनों घायलों को सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है. तीनों घायल बाइक पर सवार होकर करौंदाजोर से गुमला जा रहे थे, तभी रेड़वा पुल के समीप घटना घटी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >