घाघरा. प्रखंड मुख्यालय में अज्ञात चोरों ने दो दुकानों में सेंधमारी की. एक दुकान से चोर सामान व नगद करीब 30 हजार रुपये ले गये. लेकिन दूसरी दुकान में छत का एस्बेस्टस उखाड़ने के बाद भी कुछ चोरी नहीं कर सके. घटना बुधवार की रात की है. दीपशिखा श्रृंगार स्टोर में अज्ञात चोरों ने छत का एस्बेटस उखाड़ कर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. दुकान के संचालक उपेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि बुधवार की रात दुकान बंद कर घर चले गये. सुबह जब दुकान खोल कर देखा, तो सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे और छत का एस्बेस्टस टूटा मिला. चोर अंदर घुस कर सामान की चोरी कर ली थी. उपेंद्र ने बताया कि चोरी की घटना में लगभग 10 हजार का सामान व एक हजार काउंटर में रखे चेंज पैसा की चोरी की गयी है. इस पूरे घटना में लगभग 30 हजार का नुकसान हुआ है. वहीं सानिया मोबाइल के संचालक विक्की साहू ने बताया कि उसके दुकान से सामान की चोरी नहीं हुई है, पर छत का एस्बेस्टस तोड़ दिया गया है. सीलिंग को तोड़ने में चोर असमर्थ रहे, जिससे दुकान से सामान की चोरी नहीं हुई है. पीड़ित दुकानदारों ने इसकी सूचना घाघरा थाना में दी है. थानेदार मोहन कुमार सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रहा है. चोरों को जल्द पकड़ा जायेगा.
चोरों ने दुकान की एस्बेस्टस तोड़ की चोरी, दूसरी दुकान में रहे नाकाम
चोरों ने दुकान की एस्बेस्टस तोड़ की चोरी, दूसरी दुकान में रहे नाकाम
