शिक्षक के घर से लाखों रुपये के नगदी व जेवरात की चोरी

शिक्षक के घर से लाखों रुपये के नगदी व जेवरात की चोरी

प्रतिनिधि, गुमला गुमला शहर के सिसई रोड स्थित लोयला नगर में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना घटी है. अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए छत का एस्बेस्टस तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और नगदी समेत कीमती आभूषण लेकर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार डुमरटोली निवासी ललन टोप्पो (55 वर्ष) एवं उनकी पत्नी जो दोनों सरकारी शिक्षक हैं. प्रतिदिन की तरह सुबह घर में ताला लगाकर विद्यालय चले गये थे. इसी बीच चोरों ने घर को निशाना बनाया. दोपहर करीब 12.30 बजे जब ललन टोप्पो किसी कार्य से वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर की छत क्षतिग्रस्त है. अंदर जाकर देखा तो गोदरेज आलमारी का ताला खुला हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था. चोरों द्वारा करीब 10 हजार रुपये नगद, सोने की दो चैन, चार जोड़ी बालियां, एक अंगूठी, एक जोड़ा कंगन, चांदी का एक जोड़ा पायल एवं एक अतिरिक्त पायल, चांदी की बिछिया, चाभी का गुच्छा सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया है. सूचना मिलते ही गुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पीड़ित परिवार से जानकारी ली तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >