चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला का कार्य सराहनीय : एनडीसी

चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला की तृतीय मासिक बैठक

गुमला. चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला की तृतीय मासिक बैठक गुरुवार को सर्किट हाउस में चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी की अध्यक्षता में हुई. बतौर मुख्य अतिथि एनडीसी ललन कुमार रजक व चेंबर रांची फेडरेशन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सह नप उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी थे. बैठक में मुख्य रूप से नागफेनी स्थित आंजन टोल प्लाजा में लोकल लोगों से वसूली की जा रही. टैक्स के विरुद्ध सामूहिक रूप से चेंबर के सभी सदस्यों द्वारा एकजुट होकर अपनी मांगों को रखने के लिए सहमति बनी. जिले की प्रमुख समस्या बनी ब्लड बैंक को सुचारू रूप से चालू करने के लिए फेडरेशन समेत उपायुक्त व एसडीओ के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर आंदोलन करने की बात कही. एनडीसी ने चेंबर के सभी सदस्यों की बात सुनते हुए कहा है कि चेंबर ऑफ कॉमर्स न केवल व्यापारियों का संगठन है, बल्कि यह जिले के आमजन से जुड़े मुद्दों को अपने संगठन के माध्यम से जनहित में कार्य कर रहा है, जो सराहनीय है. उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन व व्यापारियों के आपसी एकजुटता, सहभागिता से जिलों को एक सशक्त जिला बनाने का प्रयास करेंगे. नगर परिषद के उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि आमजन व व्यापारियों की समस्या को नगर परिषद में प्राथमिकता से ली जायेगी. चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी ने भी व्यापारियों को संगठित होकर हर जनसमस्याओं के समाधान के लिए आगे आने की बात कही. संचालन सचिव प्रणय कुमार साहू व धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल रॉकी ने किया. मौके पर पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, पदम साबू, अनमोल गुप्ता, हिमांशु केसरी, दीपक कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष बबलू वर्मा, सहसचिव राहुल केसरी व नीरज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, पीआरओ प्रतीक अग्रवाल व रितेश गुप्ता, गुरमीत सिंह, अनिकेत कुमार, पंकज खंडेलवाल उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >