गुमला में बह रही भक्ति की बयार, पूजा पंडाल में भक्तों की लग रही भीड़

चैत्र नवरात्र की महाष्टमी पर मां महागौरी की पूजा बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई.

: चैत्र नवरात्र के महाष्टमी को मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा की गयी. : पालकोट रोड आध्या शक्ति पंडाल के समीप महाभंडारा में श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़.

प्रतिनिधि, गुमला चैत्र नवरात्र की महाष्टमी पर मां महागौरी की पूजा बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई. देवी मंदिर परिसर में आचार्य पंडित हरिशंकर मिश्रा, पंडित शैलेश मिश्रा और पंडित प्रमोद कुमार मिश्रा ने विधिवत पूजा करायी. प्रातः आरती के बाद अपराह्न 2:35 बजे संधि बलि दी गयी इस आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक निर्मल कुमार गोयल, अध्यक्ष संजीव ऊर्वशी, उपाध्यक्ष शंभू नारायण चौरसिया सहित कई सदस्य सक्रिय रहे. महाभंडारे में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण भक्तिमय बना रहा. पालकोट रोड स्थित आध्या शक्ति श्रीश्री चैती दुर्गा पूजा पंडाल में आचार्य अमित कुमारी पुरी और पूजक मनीष गोस्वामी ने पूजा करायी . यहां भी सुबह आरती के बाद दोपहर में संधि बलि दी गई. अध्यक्ष दुर्जय पासवान, सचिव रमेश कुमार चीनी, मुख्य संरक्षक शिवकुमार लाल सहित समिति के अनेक सदस्य आयोजन में जुटे रहे. यहां पूजनोत्सव को सफल बनाने में संरक्षक निर्मल कुमार गोयल, गोपाल वर्मा, किशोर फोगला, अध्यक्ष संजीव ऊर्वशी, उपाध्यक्ष शंभू नारायण चौरसिया, दामोदर कसेरा, पवन कुमार अग्रवाल, सचिव सरजू प्रसाद साहू, प्रेम सागर जायसवाल, रामनिवास प्रसाद, उषा चौरसिया, सत्य रानी सहित अन्य सदस्य लगे हुए हैं.

महाभंडारा में भक्तों की उमड़ी भीड़

पालकोट रोड में आध्या शक्ति श्रीश्री चैती दुर्गा पूजा पंडाल में आचार्य अमित कुमारी पुरी व पूजक मनीष गोस्वामी द्वारा पूजा करायी गयी. यहां प्रात: में पूजा व आरती के पश्चात अपराह्न में संधि बलि दी गयी. मौके पर अध्यक्ष दुर्जय पासवान, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, भोला चौधरी, दीपक कुमार काजू, धीरज साहू, सचिव रमेश कुमार चीनी, अमित जायसवाल, रोहित राज, विकास सिंह राजपूत, अभय राम, हर्ष केसरा, नवनीत केशरी, विनित नाग, शशि रंजन, पंकज साहू, सुजित राम, मनीष केशरी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >