गुमला. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह रिटायर्ड डीआइजी डॉ अरुण उरांव गुमला पहुंचे. वे गुमला में नगर परिषद चुनाव को लेकर उम्मीदवार शकुंतला उरांव के चुनावी कार्यालय में प्रेस काॅन्फ्रेंस किये. श्री उरांव ने कहा है कि गुमला शहर का कितना विकास हुआ है. यह किसी से छिपा नहीं है. इस बार भाजपा समर्थित उम्मीदवार शकुंतला उरांव है, जिसे गुमला शहर की जनता का साथ मिल रहा है. इस बार शकुंतला की जीत तय है. उन्होंने कहा कि अगर दलीय चुनाव राज्य सरकार कराती, तो पूरे राज्य में भाजपा की जीत तय थी. इसलिए राज्य सरकार ने दलीय चुनाव नहीं कराया. यहां तक कि इवीएम की जगह बैलेट पेपर का चुनाव कराया जा रहा है. यह कहीं न कहीं राज्य सरकार की एक योजना है. इसके माध्यम से वह नगर निकाय चुनाव में जीतना चाहती है. परंतु जनता सब कुछ जान रही है. नगर निकाय चुनाव में जनता ऐसे उम्मीदवार चुनेगी, तो शहर का विकास करे. श्री उरांव ने कहा है कि गुमला नगर परिषद की अध्यक्ष उम्मीदवार शकुंतला उरांव ईमानदार उम्मीदवार है. कहा कि जनता उनका साथ दें, ताकि शहर के विकास के लिए शकुंतला प्लान बना कर काम कर सके. पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा है कि गुमला शहर के विकास के लिए जनता शकुंतला उरांव का साथ दें, ताकि शहर का विकास हो सके. पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा है कि गुमला के विकास के लिए शकुंतला उरांव का जीतना जरूरी है. प्रेस काॅन्फ्रेंस के बाद आम जनता से मिलते हुए डॉ अरुण उरांव ने शकुंतला के पक्ष में वोट डालने की अपील की.
राज्य सरकार नहीं चाहती कि शहर का विकास हो : अरुण उरांव

राज्य सरकार नहीं चाहती कि शहर का विकास हो : अरुण उरांव
Copied link
राज्य सरकार नहीं चाहती कि शहर का विकास हो : अरुण उरांव