गुमला. चेंबर ऑफ कॉमर्स ने पूरे हाउस के समक्ष नये सत्र में उप समिति में शामिल किये गये सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र और कार्यभार सौंपा गया. इसमें मनीष कुमार केशरी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी. वहीं बैंकिंग विभाग का चेयरमैन गुरमीत सिंह व उनके सहयोगी राहुल केसरी, शंकर लाल जाजोदिया व पंकज कुमार को बनाया गया. नगर परिषद विभाग का चेयरमैन बबलू वर्मा, सहयोगी गुन्नू शर्मा, अमित मंत्री, रितेश कुमार गुप्ता व सुमित साहू को बनाया गया. वित्त विभाग का चेयरमैन अभिजीत जायसवाल व उनके सहयोगी बृज कुमार फोगला, मुनीलाल साहू व शुभम जायसवाल को बनाया गया. कृषि विभाग के चेयरमैन दिलीप गुप्ता, सहयोगी दीपक अग्रवाल, अजय कुमार को बनाया गया. परिवहन विभाग का चेयरमैन प्रतीक अग्रवाल, सहयोगी शेखर अग्रवाल, कुणाल साहू, विद्युत विभाग का चेयरमैन मुनी लाल साहू, सहयोगी प्रणय कुमार, पंकज सोनी, संदीप कुमार, कर्पूरी ठाकुर, बीमा विभाग का चेयरमैन संजीव मालानी व सहयोगी मनीष केसरी, श्रम एव मापतौल विभाग का चेयरमैन अजय कुमार, सहयोगी गुन्नू शर्मा, रूपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग का चेयरमैन अनिकेत कुमार, सहयोगी राजू श्रीवास्तव, रोहित खंडेलवाल, गैस एवं पेट्रोलियम विभाग का चेयरमैन नीरज गुप्ता, सहयोगी आदित्य गुप्ता, पेयजल विभाग का चेयरमैन राहुल केसरी, सहयोगी दिनेश कुमार व मोहम्मद शाहनवाज, शिक्षा विभाग का चैयरमेन पंकज खंडेलवाल, सहयोगी रजत केसरी व विनोद विश्वकर्मा, स्वच्छ भारत एवं पौधरोपण विभाग का चेयरमैन रितेश गुप्ता, सहयोगी आदित्य गुप्ता, उद्योग विभाग का चेयरमैन अमित मंत्री, सहयोगी शशांक सोनी व विनोद विश्वकर्मा, दूरसंचार विभाग का चेयरमैन विकास सिंह, सहयोगी बृज किशोर फोगला व संदीप कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गयीं.
चेंबर की नयी कमेटी के सदस्यों को सौंपा गया कार्यभार
चेंबर की नयी कमेटी के सदस्यों को सौंपा गया कार्यभार
