जिस घर में नारी का होता है सम्मान, उस घर में होता है देवता वास : जिप अध्यक्ष

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेस

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेस

गुमला/ लोहरदगा. नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा ने विंदेश होटल गुमला में प्रेस काॅन्फ्रेंस किया. जिप अध्यक्ष सह भाजपा की जिला उपाध्यक्ष किरण बाड़ा ने कहा है कि नारी शक्ति वंदन को 2047 तक धरातल में उतारना है. महिलाओं को आरक्षण मिले, इसके लिए भी आवाज उठ रही थी. लेकिन आज महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है. पीएम नरेंद्र मोदी ने जो सम्मान दिया है, यह एक ऐतिहासिक कदम है. आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि महिलाओं को जिस प्रकार 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है, इसका फायदा मिलेगा. कहा कि महिलाओं के साथ अपराध बढ़ा है. परंतु केंद्र सरकार की इस योजना से लाभ मिलेगा. महिलाओं के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं. महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है. महिलाएं तेजी से हर क्षेत्र में बढ़ रही हैं. कहा कि जिस घर में नारी का सम्मान होता है, उस घर में देवता वास होता है. महिला भाजपा की जिलाध्यक्ष गौरी किंडो ने कहा है कि केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अभियान शुरू किया. महिलाओं को शक्ति देने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है. गुमला में कुछ दिनों से देखने को मिला है. महिलाएं पीठ पर बच्चे को बांध कर टेंपो चला रही है. ऐसी महिलाओं को प्रणाम करती हूं. भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 एक युगांतरकारी कदम के रूप में सामने आया है. जिप गुमला की उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने कहा है कि इस परिवर्तन की पृष्ठभूमि पिछले कई सालों में तैयार की गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण को एक व्यापक और जीवन-चक्र आधारित दृष्टिकोण से देखा गया है. महिलाओं के विकास, उत्थान के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही हैं, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की मजबूती का एक आधार स्तंभ साबित होगा. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव, महामंत्री संदीप प्रसाद, हरिहर साहू, लक्ष्मीकांत बड़ाइक, महामंत्री सोनामुनी उरांव, सीमा, किरण समेत अन्य मौजूद थे. लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की ओर से सोमवार को पावरगंज स्थित नोवेल्टी होटल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में गुमला जिप अध्यक्ष सह भाजपा उपाध्यक्ष किरण माला बाड़ा उपस्थित थीं. उनके साथ जिला उपाध्यक्ष सरिता देवी, मंत्री मीना बाखला, नगर अध्यक्ष संगीता कुमारी, भारती सिन्हा समेत अन्य मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >