गुमला. छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज गुमला जिला की मासिक बैठक रविवार को पालकोट प्रखंड के नवप्राथमिक विद्यालय चरकाटांगर बाघिमा में हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष कलिंदर साहू ने कहा कि हमारा समाज एक मजबूत समाज है. समाज गांव, पंचायत और प्रखंड स्तर तक समिति का विस्तार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को समाज के प्रति अपने दायित्व को समझने की जरूरत है. जिलाध्यक्ष ने प्रखंड अध्यक्ष को दो माह के अंदर पंचायत स्तर तक समिति का विस्तार करने का निर्देश दिया. साथ ही जनगणना एवं विशेष गहन पुनरीक्षण की चर्चा करते हुए समाज के लोगों को जागरूक किया. इसके साथ ही बैठक में सामाजिक समस्याओं का भी निराकरण किया गया. बाघिमा की पलक कुमारी एवं गुमला के सुनील कुमार के बीच तीन वर्षों से तनावपूर्ण वैवाहिक संघर्ष पर निर्णय लिया गया और दोनों पक्ष की सहमति से दोनों को अलग-अलग किया गया. मनीषा कुमारी कैटवा पालकोट एवं संजय साहू के बीच वैवाहिक संबंध का निर्णय एक पक्ष के नहीं आने के कारण नहीं लिया जा सका. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार साहू, रामेश्वर साहू, रामकृष्ण ओहदार, लालमोहन साहू, सुदेश साहू, बहुरा ओहदार, शिवचरण साहू, अंजना साहू, कौशल साहू, केसरी साहू, अरविंद साहू, सुबोध कुमार, अविनाश साहू, अमन कुमार, शिवनारायण कुमार सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.
तेली समाज की समिति का विस्तार किया जा रहा है : कलिंदर साहू
तेली समाज की समिति का विस्तार किया जा रहा है : कलिंदर साहू
