टनल में फंसे मजदूरों के परिजन आज जाएंगे तेलंगाना, गुमला उपायुक्त, विधायक और प्रभात खबर ने की है पहल

Telangana Tunnel Accident : टनल में फंसे मजदूरों के परिजन सोमवार की शाम तेलंगाना जाएंगे. विधायक भूषण तिर्की गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और प्रभात खबर के पहले से यह साकार हो सका है. प्रशासन ने उनके ठहरने और खाने पीने की व्यवस्था कर दी है.

गुमला, दुर्जय पासवान : तेलंगाना के टनल में फंसे गुमला के मजदूरों के परिजन सोमवार की शाम तेलंगाना जाएंगे. गुमला विधायक भूषण तिर्की, गुमला उपायुक्त करण सत्यार्थी और प्रभात खबर गुमला की पहल से इन्हें तेलंगाना भेजा जाएगा. सोमवार सुबह करीब 11 बजे मजदूर के परिजन गुमला उपायुक्त से मिले. इस दौरान परिजनों ने अपने बच्चों से मिलने के लिए तेलंगाना जाने की मांग की. इसके बाद उपायुक्त करण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए परिजनों को तेलंगाना भेजने की व्यवस्था की. सभी मजदूरों के परिजन आज शाम 5:30 बजे ट्रेन से तेलंगाना के लिए रवाना होंगे. गुमला प्रशासन ने परिजनों के लिए तेलंगाना में उनके ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था कर दी है.

विधायक भूषण तिर्की के पास पहुंचे थे मजदूरों के परिजन

बताते चलें सभी मजदूरों के परिजन अपनी मांग लेकर गुमला विधायक भूषण तिर्की के पास पहुंचे थे. जिसके बाद विधायक ने गुमला उपायुक्त करण सत्यार्थी को फोन कर मजदूरों की मदद करने को कहा. इसके बाद प्रभात खबर की पहल से सभी मजदूर गुमला उपायुक्त से मिले.

गुमला की खबरें यहां पढ़ें

तीन दिनों से टनल में फंसे हैं मजदूर

उल्लेखनीय है कि शनिवार को तेलंगाना के नगर कुरनूल में सुरंग धंसने से कई मजदूर फंस हुए हैं. इसमें गुमला जिले के भी चार मजदूर शामिल हैं. घटना हुए दो दिन बीत चुके हैं. आज तीसरा है, लेकिन अब तक मजदूरों को सुरंग से बाहर नहीं निकाला जा सका है. इन्हीं कारणों से परिजन परेशान हैं. वे सभी तेलंगाना जाकर वहां की स्थिति जानना चाहते हैं. इस संबंध में परिजनों ने कहा कि नहर निर्माण कर रही कंपनी किसी प्रकार की कोई मदद नहीं कर रही हैं.

Also Read: झारखंड के राज्यपाल ने इन योजनाओं को बताया शानदार, कहा- भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >