तेलंगा खड़िया के वशंज की कहानी पढ़ आंखों में आ जाएंगे आंसू, पिता की हत्या के बाद खा रहे हैं दर-दर की ठोकर

Telanga Kharia : तेलंगा खड़िया के वंशज नितेश खड़िया और मोनिका कुमारी ने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. पिता की हत्या और मां के घर छोड़ने के बाद प्रशासन ने कभी उनकी सुध नहीं ली.

गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला के सिसई प्रखंड के रहने वाले तेलंगा खड़िया के वशंज नितेश खड़िया और मोनिका कुमारी आज दर दर की ठोकरें खाने को विवश हैं. इसकी बड़ी वजह है कि वे दोनों अनाथ हो चुके हैं. प्रशासन ने भी उनकी कभी सुध नहीं ली. ग्रामीण चाहते हैं कि प्रशासन दोनों बच्चों के परवरिश का जिम्मा उठायें. फिलहाल दोनों भाई बहन की देखभाल उनकी बूढ़ी दादी कोलो खड़ियाइन मजदूरी करके कर रही है.

नितेश खड़िया और मोनिका कुमारी के पिता की हो गयी थी हत्या

तेलंगा खड़िया के वशंज नितेश खड़िया और मोनिका कुमारी के पिता की हत्या अपराधियों ने कर दी थी. पिता की हत्या के बाद भाई-बहन को अपनी मां से उम्मीद थी कि वह अच्छे से उनकी परवरिश करेंगी. लेकिन पिता की मौत के कुछ महीनों बाद ही मां ने भागकर दूसरी शादी कर ली. पिता की हत्या और मां के छोड़ जाने के बाद दोनों भाई-बहन अनाथ हो गये. गांव के लोगों ने प्रशासन को अनाथ हुए दोनों भाई-बहन की पढ़ाई व परवरिश की व्यवस्था करने की मांग की है.

गुमला की खबर यहां पढ़ें

ईंट भट्ठा में चली गयी थी मजदूरी करने

बताते चलें शहीद तेलंगा खड़िया के वंशज मंगलेश्वर खड़िया की तीन साल पहले हत्या कर दी गयी थी. उनकी हत्या के बाद भाई बहन की परवरिश के लिए उसकी मां चामिन खड़ियाइन ने घर के सामान बेच दिया. इसके बाद वह एक ईंट भट्ठा में मजदूरी करने चली गयी. इस दौरान वहां पर काम कर रहे दूसरे व्यक्ति उनका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. जिसके बाद चामिन अपने बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भाग गयी. इधर, पिता की हत्या व मां की दूसरी शादी के बाद भाई बहन अनाथ हो गये.

मानव तस्करी का शिकार हो सकते हैं बच्चे : तुलसी

गांव के रहने वाले तुलसी खड़िया ने मांग की है कि दोनों भाई बहन की परवरिश और शिक्षा के लिए प्रशासन मदद करें. क्योंकि, अगर इन बच्चों को शिक्षा व सही परवरिश नहीं मिली तो ये लोग पलायन करने के लिए विवश हो जाएंगे. मानव तस्करों की भी नजर इन बच्चों है इसलिए प्रशासन इनकी सहयोग करें.

नितेश खड़िया ने कहा : फोस्टर केयर का लाभ मिले

नितेश खड़िया ने कहा कि वे और उनकी बहन बूढ़ी दादी के भरोसे हैं. प्रशासन से अनुरोध है कि उन्हें आवासीय स्कूल में नामांकन करा दें. साथ ही उन्होंने उनकी बहन का दाखिला कस्तूरबा स्कूल में कराने की मांग की है. इसके अलावा उनका कहना है कि प्रशासन अगर उन्हें हर माह फोस्टर केयर के तहत दो-दो हजार रुपये दें तो उनके घर की अन्य जरूरतें भी पूरी हो सकती हैं.

Also Read: रिटायरमेंट के बाद बच्चों को फ्री में छऊ नृत्य सीखा रहे हैं गुरु विजय साहू, अब तक 150 से अधिक बच्चे ले चुके हैं शिक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >