शिक्षक दिवस पर फुटबॉल का रोमांच, 16 टीमों के टूर्नामेंट में सिसई ने मारी बाजी

भरनो के नवनिर्मित स्टेडियम में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ, जिसमें 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

भरनो. शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में राइजिंग प्लेयर्स भरनो व उत्तरी भरनो पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित स्टेडियम में हुआ. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है.

टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया मंजू देवी एवं विशिष्ट अतिथि प्रमुख पारसनाथ उरांव, संरक्षक कपिल गोप, झामुमो कार्यकर्ता शमशाद खान व प्रदीप शाही मौजूद रहे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया.

मैच के दौरान थानेदार संतोष कुमार सिंह भी पहुंचे. थाना प्रभारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बेहतर से बेहतर हुनर का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. मुखिया मंजू देवी ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें. प्रतियोगिता में जीत-हार लगी रहती है. खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन कर प्रतिभा निखारें. नशापान व सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और खेल के क्षेत्र में भविष्य बनाएं.

वहीं, टूर्नामेंट का पहला मैच मासूम क्लब मसिया बनाम रॉयल निंघय असरा सिसई टीम के बीच खेला गया, जिसमें सिसई की टीम 2-1 से विजयी रही. मौके पर संरक्षक कपिल गोप, गैब्रियल बाड़ा, अमन ओहदार, अभिषेक बाड़ा, अंकित सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >