सड़क हादसे में शिक्षक अशोक खलखो की मौत

सेंट्रो कार व चावल लोड ट्रक में हुई टक्कर

जारी(गुमला). चैनपुर थाना के छतरपुर मोड़ के समीप शनिवार की सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में रेंगनीटोली निवासी अशोक कुमार खलखो (35) की मौत हो गयी. वे राजकीयकृत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय जारी में शिक्षक थे. अशोक अपनी सेंट्रो कार से किसी कार्य से गुमला जा रहे थे, तभी छत्तरपुर मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (जेएच-02डब्ल्यू-7481) से उनकी कार की टक्कर हो गयी. ट्रक में चावल लोड था व डुमरी जा रहा था. ट्रक व कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गयी. कार में सवार अशोक कार में फंसा रह गया और उसने कार के अंदर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक दकीनेश्वर रजक को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद काफी मशक्कत के बाद शिक्षक अशोक के शव को कार से बाहर निकाला जा सका. सड़क दुर्घटना में अशोक के निधन पर उनके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना प्रशासनिक पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को दी गयी. सूचना मिलते बीडीओ यादव बैठा, सीओ दिनेश गुप्ता, जिप सदस्य मेरी लकड़ा, दिलीप बड़ाइक, मुखिया सुशील दीपक मिंज व जारी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे. चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया. सुबह-सुबह सड़क हादसे में शिक्षक अशोक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >