गुमला. लक्ष्य कंप्यूटर पालकोट रोड गुमला में अज्ञात चोरों ने चोरी की है. चोरों ने संस्थान से 90 हजार रुपये कैश व एक लैपटॉप की चोरी की गयी है. संस्थान के संचालक सुरेश उरांव को चोरी के बारे में गुरुवार की सुबह में पता चला. इस संबंध में संस्थान के संचालक सुरेश उरांव ने सदर थाना प्रभारी गुमला को आवेदन सौंप कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. सुरेश उरांव ने बताया कि सिसई प्रखंड अंतर्गत मंगलो ग्राम का रहने वाला है. वर्तमान में वह गुमला के पुग्गू नवाटोली में रहता है और नकुल कुमार राज के साथ मिल कर पालकोट रोड में लक्ष्य कंप्यूटर चलाता है. संस्थान में अभ्यर्थियों को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ ही कैफे का पूरा काम किया जाता है. उन्होंने बताया कि रोजाना की भांति वह बुधवार की रात आठ बजे संस्थान बंद कर घर चला गया. इसके बाद गुरुवार की सुबह में 7.30 बजे संस्थान पहुंच कर ताला खोल कर अंदर घुसने पर छत्त का चदरा का एस्बेस्टस उखड़ा व दुकान के अंदर मिट्टी बिखरा हुआ दिखा. दुकान में जांच करने पर पता चला कि दुकान में रखे 90 हजार रुपए कैश व एक लैपटॉप गायब है.
बड़ाइक समाज की बैठक आज
बसिया. प्रखंड समिति चीक बड़ाइक समाज की बैठक छह फरवरी को कोनबीर के लैंपस भवन में 12 बजे होगी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष समिति के चुनाव व आयोजन समिति के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जायेगी. यह जानकारी प्रखंड अध्यक्ष गोपाल बड़ाइक ने दी.
