गुमला में कारपेंटर की संदेहास्पद मौत

गुमला में कारपेंटर की संदेहास्पद मौत

गुमला. गुमला के दुंदुरिया मिशन चौक पर गुरुवार की रात एक कारपेंटर की संदेहास्पद मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजेश शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले के साहदपुर गांव का रहने वाला था. वह पिछले 10 से 12 वर्षों से अपने परिवार के साथ दुंदुरिया में किराये के मकान में रह रहा था. परिजनों के अनुसार गुरुवार की रात करीब आठ बजे राजेश काम से घर लौटा. घर आने के बाद उसने स्नान किया और खाना खाने के बाद सोने चला गया. लेकिन सुबह जब उसकी पत्नी उसे जगाने पहुंची, तो वह मृत अवस्था में पड़ा था और उसके मुंह से खून निकल रहा था. यह देख परिवार में हड़कंप मच गया. राजेश के परिवार में उसकी पत्नी और तीन छोटी बेटियां हैं. बताया जा रहा है कि वह पेशे से कारपेंटर था और मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. परिजनों का कहना है कि राजेश अक्सर स्थानीय स्तर पर बिकने वाली महुआ शराब का सेवन करता था. इस वजह से परिवार के लोगों ने जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जतायी है. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. शुक्रवार की सुबह नौ बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >