शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुखदेव उरांव फिर बने

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ बिशुनपुर प्रखंड इकाई का चुनाव मध्य विद्यालय बिशुनपुर परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

बिशुनपुर. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ बिशुनपुर प्रखंड इकाई का चुनाव मध्य विद्यालय बिशुनपुर परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. चुनाव में प्रखंड के शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही. जिसमें सर्वसम्मति से सुखदेव उरांव को पुनः प्रखंड अध्यक्ष व सुनील भारती को सचिव चुना गया. वहीं उपाध्यक्ष पद पर अजीत मिंज व रोजालिया लकड़ा, संयुक्त सचिव के रूप में रेनू टोप्पो व संतोष मूचू, कोषाध्यक्ष अभिषेक तिवारी तथा संगठन सचिव के रूप में सुनील खेरवार का चयन किया गया. राज्य प्रतिनिधि के रूप में अनिल भगत, सीताराम खेरवार व बालेश्वर उरांव तथा जिला प्रतिनिधि के रूप में सुधीर तिग्गा, बलबीर प्रकाश पाठक, ब्रह्मदेव उरांव, निर्मला कुमारी, चैतू उरांव व वीरेंद्र भगत को जिम्मेदारी सौंपी गयी. चुनाव प्रक्रिया का संचालन गोपाल कृष्ण किशोर व अवधेश ने मतदान अधिकारी के रूप में किया, जबकि लाल उरांव व सतीश भगत पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे. पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन व पारदर्शिता रही. चुनाव संपन्न होने के बाद जिला अध्यक्ष रामचंद्र खेरवार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने कहा कि वे सभी शिक्षकों को साथ लेकर चलेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे. सचिव सुनील भारती ने संगठन को मजबूत बनाने एवं शिक्षकों के हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया. मौके पर संघ के तमाम शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >