पेंटिंग प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी पुरस्कृत

पेंटिंग प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी पुरस्कृत

गुमला. भारत विकास परिषद के तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई. गुरुवार को वंदना सभा में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता, सचिव राकेश कुमार वर्मा व संरक्षक निर्मल गोयल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. प्रधानाचार्य डॉ रमाकांत साहू ने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारत विकास परिषद द्वारा संस्कृति व पर्यावरण के संरक्षण तथा विकास के लिए कई सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं. महेश प्रसाद गुप्ता ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें. साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करें. मौके पर रितु प्रिया तिर्की, अद्वैता आहना मैती व दर्शना सृष्टि को पुरस्कृत किया गया.

सावन पूर्णिमा पर होगा अखंड हरिकीर्तन

बसिया. महादेव कोना पूजा समिति की बैठक मंदिर परिसर में अध्यक्ष सतीश साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि महादेव कोना शिव मंदिर तिर्रा बसिया में सावन पूर्णिमा पर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है. यह जानकारी देते हुए सतीश साहू ने बताया कि सात अगस्त को सुबह आठ बजे तिर्रा तालाब से कलश यात्रा व कलश स्थापना के साथ 10.30 बजे से अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा. नौ अगस्त को अखंड हरिकीर्तन समापन व प्रसाद वितरण किया जायेगा. साथ ही सात अगस्त से निरंतर भंडारा का आयोजन व नौ अगस्त को एक बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >