समय से प्रतिदिन कॉलेज आयें विद्यार्थी : प्राचार्या

ओरिएंटेशन डे सह होली मिलन समारोह का आयोजन

डुमरी. डुमरी कॉलेज डुमरी (डिग्री खंड) में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन डे सह होली मिलन समारोह हुआ. कार्यक्रम में नये छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, नियमावली तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गयी. मौके पर विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मिल कर एक सकारात्मक व प्रेरणादायक शैक्षणिक सत्र शुरू करने का संकल्प लिया. मौके पर प्रभारी प्राचार्या अर्चना टोप्पो ने बताया कि होली पर्व के बाद छह मार्च से सभी विषयों की नियमित कक्षाएं शुरू की जायेंगी. उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने-अपने विषय की समय-सारणी के अनुसार प्रतिदिन कॉलेज आने की बात कही. उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी विषयों की पढ़ाई व्यवस्थित ढंग से संचालित की जायेगी तथा विद्यार्थियों को हरसंभव शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जायेगा. उन्होंने बताया कि कॉलेज को 18 ऑनर्स विषयों की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए व्यापक अवसर मिलेंगे. कॉलेज की गवर्निंग कमेटी के सदस्यों ने बताया कि संस्थान से संबंधित सभी आवश्यक कागजी प्रक्रियाएं आगे बढ़ायी जा रही हैं. शीघ्र कॉलेज पूर्ण रूप से एक सुसज्जित व पूर्ण विकसित डिग्री कॉलेज के रूप में कार्य करने लगेगा. मौके पर कमेटी के प्रमुख सदस्य सिरिल एक्का, मुखिया प्रदीप मिंज, मुखिया चेतन लाल मिंज, शिक्षक स्वाति, जया, अन्ना, प्रकाश एक्का, कुलदीप भगत आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >