आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, मकानों को भी नुकसान

आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, मकानों को भी नुकसान

भरनो. गुमला. जिले के भरनो में मंगलवार को दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते तेज आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गयी. कुछ ही मिनटों में हालात ऐसे बने कि पूरे क्षेत्र में तबाही का मंजर दिखायी देने लगा. ओलों की जबरदस्त मार से खेतों में खड़ी लहलहाती फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गयीं. किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत पलभर में खत्म हो गयी, जिससे उनमें निराशा है. तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण कई कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है. ओले इतने बड़े और तेज थे कि छप्पर और टीन की छतें तक टूट गयीं. भारी बारिश ससे सड़कों पर पानी जमा हो गया, जबकि सड़क किनारे स्थित मंदिरों और घरों में भी पानी घुस गया. नेशनल हाइवे पर भी ओलों की मोटी परत बिछ गयी, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ. अचानक आयी आपदा के बीच लोग उत्सुकतावश वीडियो बनाते और तस्वीरें खींचते नजर आये. स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे करा कर प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

किसान मेला सह उत्पाद प्रदर्शनी लगी

सिसई. प्रखंड के लोहंजारा गांव स्थित खेल मैदान में जिला कृषि कार्यालय द्वारा आत्मा किसान मेला सह उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिला कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिय टीयू, बीडीओ रमेश कुमार यादव, भरनो जिप सदस्य ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मेले में सभी विभागों ने स्टॉल लगाये थे. कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख बीस सूत्री अध्यक्ष रवि उरांव, मुखिया सुफल उरांव, पंसस, बीटीएम, एटीम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >