गुमला. सदर थाना के पंचायत मुरकुंडा अंतर्गत पतराटोली गांव में जल जीवन योजना के तहत स्थापित जलमीनार से स्टार्टर चोरी होने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद गांव के करीब 100 परिवारों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है. ग्रामीणों के अनुसार, जलमीनार से जुड़े मोटर सिस्टम का स्टार्टर अज्ञात चोरों द्वारा बीती रात चोरी कर ली गयी. इस उपकरण के बिना जलापूर्ति ठप हो गयी है. जिससे लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए पानी जुटाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि यह जलमीनार गांव के लिए एकमात्र प्रमुख जलस्रोत था. जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को नियमित पानी की आपूर्ति होती थी. चोरी की इस घटना ने पूरे गांव की व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है. इस संबंध में मुरकुंडा पतराटोली के ग्रामीणों ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
स्टार्टर की चोरी, 100 परिवारों की पानी सप्लाई ठप

स्टार्टर की चोरी, 100 परिवारों की पानी सप्लाई ठप
Copied link
स्टार्टर की चोरी, 100 परिवारों की पानी सप्लाई ठप