खेल से होता है शारीरिक व बौद्धिक विकास : डीएसपी

सांता पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

गुमला. सांता पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर गुमला में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई. मुख्य अतिथि डीएसपी गुमला वीरेंद्र टोप्पो ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. श्री टोप्पो ने बच्चों को ट्रैफिक रूल के विषय में बताते हुए कहा कि आये दिन दुर्घटना से लोगों की मौत हो रही है. इसलिए हेलमेट का उपयोग करना जरूरी है. अभी केवल जनवरी माह में 27 लोगों की मौत हुई है, जो गंभीर विषय है. इसलिए जब भी आपके पापा और रिश्तेदार घर से बाहर निकलते हैं, तो उनको हेलमेट पहनने के लिए जरूर बोलें. उन्होंने सांता पब्लिक स्कूल के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अच्छे कार्य किये जाते हैं. गुमला जिला खेल नगरी है. शिक्षा का एक बहुत बड़ा पाठ खेल है. खेल से शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है. साथ ही पढ़ने में भी रुचि पैदा होती है. परीक्षा के नाम पर कई बच्चे मानसिक तनाव से गुजरते हैं. खेल एक मानसिक तनाव को दूर करने का अच्छा माध्यम है. श्री टोप्पो ने कहा कि सांता पब्लिक स्कूल में फ्री एडमिशन होना तारीफ के काबिल है. स्कूल के डायरेक्टर हेमंत कुमार ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है. गुमला जिला खेल नगरी है, जहां के कई खिलाड़ी गुमला जिले के नाम रोशन किये हैं. आपके अंदर बहुत प्रतिभा है. सांता पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं का आयोजन किया जाता है, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो. इस स्कूल में बच्चों को केयर किया जाता है. मुख्य अतिथि द्वारा सीबीएसइ मैट्रिक लिखने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दी. स्कूल की ट्रेजर जयमंती एक्का ने कहा शिक्षा दान महादान की तर्ज पर सांता पब्लिक स्कूल कार्य करती है. एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो. मौके पर नोर्बेर्ट बेक, अंकिता कुमारी, जसिंता बेक, वीणा देवी, रजनी सिन्हा, सीमा करकेरट्टा, दामनी, सुप्रिया किंडो, खुशबू आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >