गुमला में तेज रफ्तार स्कूटी ने मोटरसाइकिल को ठोका, एक की मौत

गुमला के घाघरा में तेज रफ्तार स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घाघरा (गुमला): थाना क्षेत्र के चपका तालाब के समीप तेज रफ्तार स्कूटी और पल्सर मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार मोजाहिर खान की मौत हो गई. मृतक सीसी कतरी गांव का निवासी था. घटना की सूचना मिलने पर घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.

तेज रफ्तार स्कूटी ने बाइक में मारी टक्कर

परिजनों के अनुसार, मोजाहिर खान अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से घाघरा की ओर से अपने घर सीसी गांव लौट रहा था. इसी दौरान चपका तालाब के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी के चालक ने नियंत्रण खो दिया और स्कूटी सीधे मोजाहिर की बाइक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोजाहिर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- डायन-बिसाही के नाम पर प्रताड़ना कानूनन अपराध, अंधविश्वास से दूर रहें : डालसा

स्कूटी सवार तीन युवक घायल

दुर्घटना में स्कूटी पर सवार तीन युवक भी घायल हो गए. आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >