10 साल से जर्जर है सिसई की सड़क, टाना भगत समाज ने सांसद से लगायी समस्याओं के समाधान की गुहार

सिसई के ग्रामीणों और टाना भगत समाज ने सांसद सुखदेव भगत से मिलकर जर्जर सड़क और सभागार की समस्याओं के समाधान की मांग की. सांसद ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

गुमला : जिले के सिसई प्रखंड के गुरदारी माइंस क्षेत्र और गुमला जिले के ग्रामीणों के साथ टाना भगत समाज के लोगों ने सांसद सुखदेव भगत से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने शीघ्र समाधान की मांग की. सिसई के ग्रामीणों ने बताया कि रेड़बा से महुआडीपा तक करीब पांच किलोमीटर सड़क पिछले दस वर्षों से जर्जर है.

जर्जर सड़क और अधूरे विकास कार्यों से ग्रामीण परेशान

जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन में परेशानी होती है. बारिश में स्थिति और गंभीर हो जाती है. ग्रामीणों ने सड़क का अविलंब निर्माण कराने के साथ तालाब, पीसीसी पथ और अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराने की मांग रखी. गुरदारी माइंस क्षेत्र के लोगों ने पेयजल, सामुदायिक भवन समेत अन्य विकास कार्यों की जरूरत बतायी. वहीं गुमला से पहुंचे टाना भगत समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके लिए सभागार का निर्माण हुआ है, लेकिन शौचालय, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं.

सांसद ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

इससे पूजा-पाठ और सामाजिक कार्यक्रमों में परेशानी होती है. सांसद सुखदेव भगत ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि टाना भगत समाज संस्कृति और संघर्ष का प्रतीक है. उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराया जायेगा. सिसई की सड़क समेत अन्य मांगों को संबंधित विभागों के समक्ष रखकर आवश्यक पहल की जायेगी.

ये भी पढ़ें: प्रशासन की बेरुखी से परेशान ग्रामीणों ने उठाया फावड़ा, पालकोट में एक किमी सड़क की श्रमदान से मरम्मत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >