अंजुमन फलाहुल मुस्लेमीन ने चलाया पौधरोपण अभियान, लोगों से पौधों की नियमित देखभाल की अपील

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए अंजुमन फलाहुल मुस्लेमीन सिसई ने पौधरोपण अभियान चलाया. इस अभियान के तहत कब्रिस्तान परिसरों में फलदार पौधे लगाए गए.

सिसई. पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंजुमन फलाहुल मुस्लेमीन सिसई की ओर से गुरुवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया. अभियान के तहत बसिया रोड स्थित कब्रिस्तान तथा तालाब रोड स्थित कब्रिस्तान परिसर में फलदार पौधे लगाये गये.

अंजुमन के सदर सलमान अली, सचिव सम्सामुल हक एवं मदरसा सचिव हाजी मोबिन अंसारी ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया. इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गयी.

सदर सलमान अली ने बताया कि पौधरोपण के लिए तमन्ना प्रवीण, हाजी मुमताज अंसारी एवं हाजी मोबिन अंसारी की ओर से आम, जामुन और अमरूद के करीब 100 फलदार पौधे उपलब्ध कराये गये थे. इन पौधों को दोनों कब्रिस्तान परिसर में लगाया गया.

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित रखने के साथ आनेवाली पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं. फलदार पौधों से भविष्य में लोगों के साथ पक्षियों को भी फल उपलब्ध होंगे. उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और गर्मी को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है. अंजुमन की ओर से भविष्य में भी पौधरोपण अभियान जारी रखने की बात कही गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >