पालकोट में 1978 में शुरू हुई थी श्रीरामनवमी पूजा

पालकोट में 1978 में शुरू हुई थी श्रीरामनवमी पूजा

पालकोट. प्रखंड के ढोलवीर हर्राटोली में श्रीरामनवमी पूजा की शुरुआत 1978 में हुई. यहां श्रीरानवमी पूजा की नींव रिटायर शिक्षक स्व जगरनाथ सिंह ने रखी थी. उस समय मुख्य पुजारी टेमन गोप थे. उनके साथ पूर्व मुखिया बुधेश्वर सिंह, आनंद बिहारी सिंह, वन बिहारी सिंह, फेकू सिंह, सोबरन गोप, करिया गोप, बहुरन गोप भी थे. वर्तमान में बहुत भव्य रूप से श्रीरामनवमी की पूजा हर साल की जा रही है. श्रीरामनवमी पर्व के अवसर पर कांसाजाम डांड़ मैदान में मेला सह श्रीरामनवमी झंडा मिलन समारो होता है, जिसमें कांसाजाम डांड़, रंगामाटी, डहुडांड़, खुंटीटोली, कटिंबा आदि गांवों के लोग श्रीरामनवमी झंडा लेकर झंडा पहुंचते थे. वहीं विभिन्न प्रकार के खेल तमाशे के अलाआ पारंपरिक लाठी-डंडे का खेल भी होता है. मेले में अखंड हरिकीर्तन का भी आयोजन किया जाता है. इस साल भी मेले की तैयारी जोरों पर है. मेले को सफल बनाने में बुधेश्वर गोप, पितलू गोप, बाल गोविंद गोप, महिपाल गोप, रवि सिंह, छवि सिंह, रामधारी सिंह, प्रमोद सिंह, बंसत नारायण सिंह, नवल किशोर सिंह, फेंकन गोप, जगदेव गोप, बेला गोप, लवधारी गोप, परमेश्वर गोप, मधुसूदन साहू, रवि साहू, दिलीप साहू, दुबराज मुंडा, दूती साहू, राजे साहू, कामेश्वर गोप, भोला तिर्की, कार्तिक तिर्की आदि मेले को सफल बनाने में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >