बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर गुमला में जागरूकता कार्यशाला

गुमला सदर में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में महिलाओं और किशोरियों को सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया.

गुमला. बाल विकास परियोजना कार्यालय, गुमला सदर में बुधवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, गुमला सदर ने की.

कार्यशाला में आइपी-3 के अनूप केरकेट्टा ने लिंग जांच से संबंधित प्रावधान, इसकी रोकथाम तथा अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. महिला पर्यवेक्षिका नीलम मिंज एवं रूपश्री ने गर्भधारण पंजीकरण, बाल विवाह की रोकथाम तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के संबंध में जानकारी दी. साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य (एमएचएम) को लेकर भी जागरूक किया गया.

कार्यशाला में बाल विकास परियोजना कार्यालय की सेविकाएं एवं स्वास्थ्य विभाग की सहियाएं उपस्थित रहीं. अधिकारियों ने महिलाओं एवं किशोरियों से उपलब्ध सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >