वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

सड़क हादसा

भरनो.

थाना क्षेत्र के रायकेरा निवासी बिरसा उरांव (25) की मौत शुक्रवार की रात बेड़ो-लोहरदगा मार्ग के दिघिया गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर बेड़ो थाना पुलिस के एएसआइ अक्षय सिंह घटनास्थल पर पहुंच युवक को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. शनिवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार बिरसा उरांव अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बेड़ो में किराये के मकान में रहता था. शुक्रवार को वह अपने गांव में चौकीदार के घर धार्मिक कार्यक्रम में आया था. खाना-पीना करने के बाद वह अपनी स्कूटी (जेएच-01एफपी- 2957) से चट्टी होकर बेड़ो लौट रहा था. इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >