पेड़ से टकरायी स्कूटी, एक की मौत, एक घायल

बिंदोरा मोड़ के समीप गुरुवार की देर शाम हुआ सड़क हादसा

चैनपुर. थाना क्षेत्र के बिंदोरा मोड़ के समीप गुरुवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार अर्जुन रौतिया का पुत्र प्रीतम रौतिया व मनबोध बैगा का पुत्र भीम कुमार अपने एक दोस्त की एक्टिवा स्कूटी को लेकर गुमला की ओर जा रहे थे. इस बीच बेंदोरो मोड़ के समीप चालक ने स्कूटी का संतुलन खो दिया और स्कूटी सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रीतम रौतिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि भीम कुमार बेहोश हो गया. हादसा देर शाम का होने के कारण रात भर दोनों वहीं पड़े रहे. शुक्रवार सुबह लगभग 6:30 बजे जब ग्रामीण अपने काम के लिए निकले, तब दोनों को युवकों को वहां देखा. ग्रामीणों की मदद से घायल भीम कुमार को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया गया, जहां एएनएम द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद भीम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर घटनास्थल पर चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार व एएसआइ संतोष धर्मपाल लुगून दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >