सामाजिक सद्भावना और खुशियों को बढ़ावा देता है सरहुल : बाल मुकुंद

करौंदी रथ मेला बगीचा में सरहुल पूर्व संध्या समारोह का आयोजन

गुमला. आदिवासी लोहरा समाज जिला इकाई गुमला ने बुधवार को गुमला के करौंदी रथ मेला बगीचा में सरहुल पूर्व संध्या समारोह का आयोजन किया. समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष बाल मुकुंद लोहरा ने किया. मौके पर श्री लोहरा ने कहा कि सरहुल आदिवासियों का मुख्य पर्व है. यह पर्व समाज के सामाजिक सद्भावना और खुशियों को बढ़ावा देता है. केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अभय भुटकुवर ने कहा कि जनगणना में सभी धर्म के कॉलम में समाज के लोगों को सरना धर्म लिखना है. जिलाध्यक्ष शिवन लोहरा ने कहा कि हमारा समाज आज भी शिक्षा के क्षेत्र में पीछे है. शिक्षा को हथियार बनाने से ही समाज का विकास होगा. जिलाध्यक्ष ने समाज के रूढ़ी प्रथा को भी आगे ले जाने की आवश्यकता पर बल दिया. सभा का संचालन जिला महासचिव शिवदेव लोहरा व अरविंद लोहरा ने किया. मौके पर संरक्षक हरख लोहरा, पीतांबर लोहरा, विकास इंदवार, कपिल लोहरा, कृष्णा लोहरा, रमेश लोहरा, अरविंद लोहरा, जीतू लोहरा, करमचंद्र लोहरा, संजय लोहरा, राम सागर लोहरा, सीता देवी, पुष्पा देवी, इंदर देवी, ममता देवी, सत्यवती देवी, जयपाल बरवा, संबल लोहरा, जगेश्वर लोहरा, मंगल इंदवार, भवानी लोहरा, जयराम इंदवार, महावीर बरवा, प्रकाश लोहरा, बसंत लोहरा, शिबू लोहरा, तरुण लोहरा, राम लोहरा, विष्णु लोहरा, सुख सारन लोहरा, चीतमैन लोहरा, संजय राम लोहरा, कार्तिक लोहरा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >