गुमला. आइसीएसइ बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी होने के साथ डोन बॉस्को स्कूल बम्हनी गुमला ने स्कूल के टॉपरों की सूची जारी कर दी है. परीक्षा में स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा. स्कूल से कुल 135 विद्यार्थियों ने परीक्षा लिखी थी, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की. परीक्षा में डॉन बॉस्को के छात्र संकल्प देव 477 अंकों के साथ जिला टॉपर बना है. वहीं दूसरे जिला टॉपर वर्षा कुमारी को 456 अंक व तीसरे जिला टॉपर प्रदुम्न साहू को 453 अंक मिले हैं. इसके अलावा चौथे जिला टॉपर दुर्गेश यादव व स्मृति रानी लकड़ा को 451-451 अंक, पांचवें जिला टॉपर आयुष तिर्की को 447 अंक, छठे जिला टॉपर अंकुर बाड़ा को 435 अंक, सातवें जिला टॉपर आयुषी जेन्नी टोप्पो को 434 अंक, आठवें जिला टॉपर रुद्र गुप्ता को 430 अंक, नौवें जिला टॉपर अंकिता मिंज को 428 अंक व 10वें जिला टॉपर अलमस अहमद व सत्यम कुमार को 427-427 अंक मिले हैं. वहीं विषयवार टॉपरों में इंग्लिश में रिया साहू को सर्वाधिक 90 अंक, हिंदी में स्मृति रानी लकड़ा, वर्षा कुमारी व दीपांजलि एक्का को 98-98 अंक, मैथ में संकल्प देव को 97 अंक, साइंस में संकल्प देव को 94 अंक, हिस्ट्री, सिविक्स व जियोलॉजी में संकल्प देव को 97 अंक, इकोनॉमिक्स एप्लिकेशन में सत्यम कुमार को 90 अंक व कंप्यूटर एप्लिकेशन में संकल्प देव को 99 अंक मिले हैं. प्रधानाचार्य फादर बीरेंद्र तिर्की ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
संकल्प देव बना जिला टॉपर बना
आइसीएसइ बोर्ड 10वीं में शत-प्रतिशत रहा डॉन बॉस्को स्कूल का परिणाम
